जांघो (थाई) पर चर्बी बढ़ गयी है? कम करने के लिए करिए ये एक्सरसाइज

जांघो (थाई) पर चर्बी बढ़ गयी है? कम करने के लिए करिए ये एक्सरसाइज

सेहतराग टीम

एक्सरसाइज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसलिए डॉक्टर और एक्सपर्ट भी सभी लोगों को रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अलग-अलग तरीके की एक्सरसाइज हमारे शरीर के अंगों को फिट रखने में मदद करती हैं। ऐसे ही आज कुछ एक्सरसाइज के बारे में आपको बताएंगे जो थाई पर जमा वसा को कम करने में मदद करता है।

पढ़ें- अंधेरे में उम्मीद की रोशनी हैं नेति और कुंजल

जांघो पर जमा चर्बी कम करने के उपाय और एक्सरसाइज (Amazing Exercise for Reduce Thigh Fat in Hindi):

साइड लेग एक्सरसाइज

साइड लेग उठाना एक और एक्सरसाइज है जिसे आप अपने वर्कआउट की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस अभ्यास में शरीर के मध्य रेखा से पैर को बाहर धकेला जाता है। साइड लेग ग्लूटस, जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों पर असरदार तरीके से काम करता है। यह जांघ की चर्बी को कम करने के लिए एक प्रभावी व्यायाम है।

कैसे करें

  • फर्श पर एक चटाई रखें। अपनी बाईं या दाईं साइट लेट जाए,जो भी स्थिति आपको ठीक लगे।
  • अपने पैरों को फैलाएं और अपने शरीर को सिर से पैर तक एक सीधी रेखा में रखें।
  • स्पोर्ट के लिए एक हाथ सर के नीचे और दूसरा हाथ आपके सामने रखें।
  • साँस छोड़ते समय, अपने एक पैर को धीरे-धीरे जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएँ। अपने पैर को आगे न बढ़ाएं।
  • सांस लें और अपने पैर को वापस उसी स्थिति में लाएं।
  • इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं। 

स्क्वाट्स,

स्क्वट्स इतनी असरदार एक्सरसाइज है जिसे व्यायाम का राजा माना जाना जाता है। ये एकसरसाइज मुख्य रूप से जांघों और ग्लूटस में क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स को टारगेट करती है। इसको लगातार करने से आपकी थाई को टोन करने और थाई की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करें:

  • अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके सीधे खड़े हो जाएं।
  • धीरे-धीरे अपने ग्लूटस को पीछे धकेलते हुए और अपनी पीठ को सीधा रखते हुए अपने घुटनों को मोड़ें।
  • तब तक नीचे जाएं जब तक आपकी जांघें फर्श के समानांतर न हो जाएं।
  • 10 सेकंड के लिए इस स्थिति में रुके और धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस एकसरसाइज के 10 सेट कीजिए आपको फर्क साफ नजर आएगा।

 

इसे भी पढ़ें-

नई शिक्षा नीति के आलोक में योग शिक्षा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।